ग्रामीणों को ‘‘हेलमेट’’ वितरण कर दी गई यातायात संबंधित जानकारी।
बलरामपुर: - बलरापमुर-रामानुगंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वैभव बैंकर के कुशल मार्गदर्षन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में जिला बलरामपुर के दुर्गम अंचल क्षेत्र पुंदाग में ‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का शुभारंभ माननीय सांसद महोदय श्री चिंतामणी महाराज की अध्यक्षता में किया गया। जिलें में ‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक किया जायेगा।
इसी कडी में आज दिनांक 01.01.2026 को पुंदाग में माननीय सांसद महोदय द्वारा ग्रामीणों को हेलमेट वितरण किया गया एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों एवं संकेतों के पालन करने की अपिल कि गई। जिला कलेक्टर बलरामपुर श्री राजेन्द्र कटारा द्वारा शराब सेवन कर वाहन न चलाने सीट बेल्ट लगाने हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की गई है। ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण कर देश की उन्नति में भागीदारी बने साथ ही लर्निंग लाइसेंस शिविर के आयोजन ग्राम सभा में करने आरटीओ और सीईओ जनपद को निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने कहा सड़क दुर्घटना में किसी की जान जाने से उसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार पर लंबे समय तक रहता है।
रील बनाओ इनाम पाओ - प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा की
‘‘37 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ अंतर्गत जिला बलरामपु-रामानुजगंज में ‘‘यातायात जागरूकता थीम (हेलमेट/सीटबेल्ट/षराब/माल यान में सवारी बैठाना) रील्स मेकिंग काॅम्पटिशन’’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को नगद ईनाम तथा पुरूस्कार प्रदाय किया जायेगा तथा उक्त रील्स को तातापानी महोत्सव में (दिनांक 14,15,16 जनवरी 2026) प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा। तथा कार्यक्रम के समापन के पूर्व रक्षित केन्द्र बलरामपुर में यातायात जागरूकता थीम पर विभिन्न प्रकार के एथलेटिक्स-100 मी.दौड, 1500 मी.दौड ,लम्बी कूद,उॅची कूद जैसे खेलों का आयोजन पुलिस लाईन बलरामपुर में किया जायेगा। जिसके तारतम्य में जिला इकाई अंतर्गत समस्त अनुभाग मुख्यालयों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में यातायात प्रभारी द्वारा पॉम्पलेट वितरण कर आम नागरिकों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में माननीय सांसद महोदय श्री चिंतामणी महाराज, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा , पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विष्व दीपक त्रिपाठी, यातायात प्रभारी श्री विमलेष कुमार देवांगन, सामरी प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, सहित लगभग 500 आम नागरिक एवं छात्र उपस्थित रहे।
0 Comments