पशु तस्करी करने वाले 02 तस्कर गिरफ्तार 13 नग मवेशी, 02 पिकअप वाहन सहित 01 क्रेटा कार किया गया जप्त।
अपराध क्रमांक 10/2026 धारा- छ.ग. राज्य कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 एवं 11 (1)घ पशु क्ररुता अधिनियम।
चलगली पुलिस की पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) – बलरामपुर जिला के मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बलरामपुर पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर (भापुसे) द्वारा जिले में पशु तस्करी के विरुद्ध आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले सभी थाना चौकी प्रभारियों को निदेर्शित किया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 24,25/02/ 2026 की दरम्यानी रात्रि में थाना प्रभारी चलगली को रात्रि गस्त के दौरान मुखबीर सूचना पर ग्राम केनापारा भगवानपुर में पिकअप वाहन नंबर UP 64 CT 4888 एवं एक सोल्ड पिकअप वाहन से 13 नग मवेशियों को बूचड़खाना ले जाते पाये जाने पर जप्त किया गया, तथा क्रेटा कार CG04 LD 3949 से रास्ता का रेकी करने वाले आरोपी ऐनुलाह अंसारी एवं सूर्यजीत पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। थाना प्रभारी चलगली में बताया है कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही हैं, उनके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनिल केरकेट्टा, प्र.आर. गौतम मरकाम, प्रदेश पैकरा, आर. संजय जायसवाल, कृष्णा मरकाम, चमनू राम, सैनिक राजीय पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
फोटो – गिरफ्तार आरोपियों ।गिरफ्तार आरोपीगण का नाम
1. ऐनुलाह अंसारी पिता नूरमोहमद अंसारी उम्र 36 साल साकिन कल्याणपुर, थाना गढ़वा जिला गढ़वा झारखण्ड।
2. सूर्यजीत पटेल पिता ओमनारायण पटेल उम्र 25 साल साकिन पहिया थाना चंदौरा जिला सुरजपुर छ.ग.।

0 Comments