वेतन में हुई कई गुना वृद्धि|
वित्त विभाग के द्वारा जारी किया गया आदेश।
बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के आदेश के तहत छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा संवर्ग के अधिकारियों का वेतनमान, वर्तमान वेतन मैट्रिक्स लेवल- 9 ग्रेड वेतन-4300 को संशोधित करते हुए वेतन मैट्रिक्स लेवल -10 ग्रेड वेतन-4400 करने की स्वीकृति प्रदान किया गया है | यह आदेश दिनांक 26.12.2025 से लागू है। जिससे लेखा संवर्ग के अधिकारियों में भारी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
लेकिन इस आदेश के बाद देखा जाना यह है कि राज्य में पहले से ही कई कर्मचारी संगठन अपने वेतन विसंगति की मांग को दूर करने हेतु आंदोलनरत रहे हैं परंतु उनके लिए कोई सुनवाई नहीं की गई और अधिकारी वर्ग के द्वारा अपने वेतन को मंत्रालय में बैठे-बैठे ही बढ़ा लिया गया।
जिससे वेतन विसंगति से जूझ रहे कर्मचारियों में असंतोष की भावना पनप रही है।
सर्वाधिक असंतोष सहायक शिक्षकों को है जिनकी वेतन में बहुत ज्यादा विसंगतियां है। अब देखा जाना है कि आगे की क्या रणनीति इन संगठन द्वारा तय की जाती है।
0 Comments