48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी अशोक प्रसाद जेल गए।
लातेहार – लातेहार जिला के मनिका थाना पुलिस ने व्यवसाय में साझेदारी के नाम पर 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी अशोक प्रसाद (55) पिता स्व. शिवनाथ प्रसाद मनिका को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चतरा निवासी संजीत कुमार ने मनिका थान में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, अशोक प्रसाद और उनके पुत्र अनिमेश कुमार ने क्रेशर मशीन और माइन्स संचालन के लिए उनके साथ एक साझेदारी की थी। इस साझेदारी के तहत पीड़ित ने विभिन्न माध्यमों से कुल 48 लाख रुपये का निवेश किया था। आरोप है कि जब पीड़ित बीमार थे और अपना इलाज करा रहे थे, तभी आरोपियों ने धोखाधड़ी की नीयत से कार्यस्थल से मशीनें हटा दी और जमीन किसी दूसरी कंपनी को सौंप दी। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर थाना कांड संख्या 91/25 के तहत मामला दर्ज किया था। मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
फोटो – आरोपी अशोक प्रसाद।

0 Comments