Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बोकारो में हाथियों का तांडव, 3 लोगों की मौत बोकारो।

  वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा।

(झारखण्ड) बोकारो  - बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में हाथियों का आतंक लगातार जारी है।गजराज मानव जीवन को अपना निशाना बना रहे हैं। अहले सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों को हाथियों ने मारने का काम किया है।घटना महुआटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीपुन्नू करमाली टोला का  है। हाथियों का झुंड सुबह-सुबह गांव में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों को मार डाला।जिसमें एक पुरुष और दो महिला शामिल हैं। इस हाथियों के हमले में 65 वर्षीय गंगा करमाली पत्नी 62 वर्षीय कमली देवी और बड़ी गौतनी 65 भगिया देवी को हाथी ने कुचल कर मारा है।ग्रामीणों में दहशत का माहौल। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। यह इलाका रामगढ़ जिले से सटा है। जहां से हाथी विचरण कर दोनों जिलों में कहर बरपा रहे हैं।











फोटो – हाथी ने तीन लोगों मारा मौत।








फोटो – आक्रोशित ग्रामीण जनता वन विभाग पे।

Post a Comment

0 Comments