Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बोतल में शराब ले जाते देख कर दारू दे ना बे कोरवा बोलने पर गुस्सा में कॉच के बोतल से सिर में मारने से राजेश्वर नगेशिया की मौत |

अपराध क्रमांक 04/2026,  धारा - 103 (1) बीएनएस  कार्यवाही किया गया 


बलरामपुर :- बलरामपुर जिला का मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शोभनाथ नगेशिया पिता केहरू नगेशिया, उम्र 48 वर्ष, साकिन भरतपुर, थाना शंकरगढ, जिला बलरामपर के द्वारा दिनांक 02.01.2025 को थाना शंकरगढ़ में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.01.2025 के शाम करीब 4.30 बजे यह अपने दुकान में बैठा था तभी गांव के दीनों प्रजापति' के घर के पास लडाई झगडा का हल्ला गुल्ला सुनकर देखने गया जाकर देखा तो दीनों प्रजापति के घर आंगन में इसका छोटा भाई राजेश्वर नगेशिया बेहोश पडा था वहीं पर इसकी पत्नी तिलासो नगेशिया गांव के अन्य लोग मौजूद थे। प्रार्थी के द्वारा अपनी पत्नी तिलासो नगेशिया से घटना के बारे में पुछ्ताछ  किया तो बताई कि इसका देवर राजेश्वर नगेशिया ने लिखना उर्फ गूडवा पहाड़ी कोरवा को एक कॉच का बॉटल में शराब ले जाते देख कर दारू दे ना बे कोरवा बोला इतने में लिखना उर्फ गुडुवा पहाड़ी कोरवा को गुस्सा आ गया और राजेश्वर नगेशिया को हाथ झापड़ से मारपीट किया तथा हाथ में रखे कॉच का बॉटल से सिर के पीछे मार दिया जिससे राजेश्वर नगेशिया जमीन में गिर गया, घटना की जानकारी होने पर प्रार्थी तुरंत अपने भाई राजेश्वर नगेशिया को उठा कर भरतपुर अस्पताल ईलाज के लिये ले गया अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इसके भाई राजेश्वर को मृत होना बताये इसके भाई राजेश्वर नगेशिया की मृत्यु लिखना उर्फ गुड्वा पहाड़ी कोरवा के द्वारा कॉच के बॉटल से सिर में मारपीट कर गंभीर चोट पहंचाने से मत्यु हआ है।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 04/2026,  धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण सदर में आरोपी के विरूद्ध भलीभांति अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को हिरासत में लेंकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी लिखना उर्फ गुडुवा पहाड़ी कोरवा पिता मिलकू, जाति पहाड़ी कोरवा, उम्र 36 वर्ष, साकिन भरतपर (बगीचापारा), थाना शंकरगढ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।



गिरफ्तार आरोपी लिखना उर्फ गुडुवा पहाड़ी कोरवा पिता मिलकू, जाति पहाड़ी कोरवा, उम्र 36 वर्ष, साकिन भरतपर (बगीचापारा), थाना शंकरगढ जिला बलरामपुर-रा.गंज (छ.ग.)


Post a Comment

0 Comments