Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जनेवा में ग्राम स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज: सोनू गुप्ता और राजस्व कर्मचारी पीयूष गुप्ता ने किया उद्घाटन।

जनेवा में ग्राम स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज: सोनू गुप्ता और राजस्व कर्मचारी पीयूष गुप्ता ने किया उद्घाटन।

​जनेवा | 16 अप्रैल 2026

​गढ़वा (झारखंड) –जनेवा के खेल मैदान में आज से ग्राम स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ हुआ। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सोनू गुप्ता और राजस्व कर्मचारी पीयूष गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।


                                                                              फोटो – फीता काटकर उद्घाटन करते मुख्य अतिथिगण

​इस अवसर पर डॉक्टर विकाश गुप्ता, हर्षित गुप्ता और पिंटू गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने पिच पर जाकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और टॉस कराकर विधिवत मैच की शुरुआत की।

​पहले दिन का रोमांच: सुपर ओवर तक पहुंचा मुकाबला

​टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भौंरी बनाम कला खजुरी के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के कारण मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें कला खजुरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।


कला खजुरी के प्लेयर अनुभव के द्वारा बहुत ही जबर्दस्त प्रदर्शन किया गया, एक तरफ जहां लग रहा था कि अब कला खजुरी की टीम हारने वाली है तब अनुभव ने अपनी गेंद बाजी से 4 विकेट लेकर अपने टीम को जीत की उम्मीद दिलाई। सुपर ओवर में भी अनुभव ने मात्र एक रन देकर एक विकेट  लिया और भौंरी की टीम की हार को तय कर दिया। बल्लेबाजी के दौरान भी अनुभव ने 24 रनों की शानदार पारी खेली थी ,उन्हें अपने इस बेहतरीन  प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ दी मैच चुना गया  ।

​दिन का दूसरा मैच मंजूर टोला और नगारी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नगारी की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।

​अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

​मैच के दौरान उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना की:

​सोनू गुप्ता ने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है।

​राजस्व कर्मचारी पीयूष गुप्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतिभाएं छिपी हैं जिन्हें सही अवसर मिले तो वे प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।"

​डॉक्टर विकाश गुप्ता ने खेल को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य बताया, वहीं हर्षित गुप्ता और पिंटू गुप्ता , रमन गुप्ता ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

​आयोजन समिति की सक्रियता

​टूर्नामेंट के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

​अध्यक्ष: अजय सिंह

​सचिव: दीपनारायण सिंह

​कोषाध्यक्ष: सुरेश नायक

मंच संचालन गणेश कश्यप सर के द्वारा किया ग

या मैच के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित थे,नाम बाबू लाल सिंह, प्रदीप कश्यप,रूपेश कश्यप, गुलशन सिंह,धनजीत सिंह,शिवा सिंह, जिन्होंने अपनी पसंदीदा टीमों का जमकर उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments