रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना में बाहरी लोगों का जमावड़ा, सुरक्षा और स्वच्छता पर उठे ग्रामीणों ने उठाया सवाल गोदरमाना।
गढ़वा – झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित गोदरमाना गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहाँ रंका थाना क्षेत्र के सर्वोदय उच्च विद्यालय, पुलिस पिकेट के बगल में गोदरमाना मैदान में साथ गांव में भाड़े की रूम लेकर बड़ी संख्या में बाहरी लोगों ने डेरा डाल दिया है।
झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित गोदरमाना (गढ़वा जिला) इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। रंका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक स्थानीय खेल के मैदान में पिछले कई दिनों से भारी संख्या में बाहरी लोग आकर रुके हुए हैं। खुले आसमान के नीचे टेंट और तिरपाल तानकर रह रहे इन परिवारों की वजह से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है लगातार बच्चे की चोरी की जानकारी सुनने लोग परेशान है।अस्थायी आशियाना आपको स्पष्ट हो जाएगा कि : तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ ये लोग खुले मैदान में खाना बना रहे हैं और रह रहे हैं।बॉर्डर पर सुरक्षा की चिंता गोदरमाना एक सीमावर्ती इलाका है, ऐसे में बिना किसी ठोस पहचान या जानकारी के इतने लोगों का रुकना सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जा सकता है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।स्वच्छता और स्वास्थ्य – खुले में रहने के कारण क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चों के स्वास्थ्य पर भी संकट मंडरा रहा है।
ग्रामीणों की मांग स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को तुरंत इन लोगों का सत्यापन (Verification) करना चाहिए। बॉर्डर इलाका होने के कारण बाहरी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। साथ ही, सार्वजनिक मैदान के इस तरह घेरे जाने से स्थानीय खेल-कूद और अन्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते रंका पुलिस और जिला प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए ताकि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा बनी रहे।ग्रामीणों के नाम पूर्व वार्ड पार्षद पिंटू गुप्ता, रम्भा कुंवर,सुनील कुमार,रोशन कुमार,अरुण कुमार, गौतम दुबे, आशुतोष कुमार,मिठू गुप्ता, आनंद कुमार,राहुल कुमार,हरिओम गुप्ता,सुमित गुप्ता ओर भी ग्रामीण।
फोटो :– खेल ग्राउंड का फोटोप्रशानिक प्रतिक्रिया:–रंका थाना प्रभारी रवि केशरी जी से फोन पे इस बारे पूछे जाने पर बताये की में इसको दिखवाता हूँ।

0 Comments