Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

झारखंड-छत्तीसगढ़ मार्ग NH 343 पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा गोदरमाना।

 NH 343 पर 'गोदरमाना' बना डेंजर ज़ोन झारखंड-छत्तीसगढ़ मार्ग पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।

गोदरमाना (गढ़वा/रामानुजगंज)– झारखंड और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली लाइफलाइन NH 343 पर सफर करना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। गढ़वा से रामानुजगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित गोदरमाना के पास सड़क का किनारा (Shoulder) बुरी तरह धंस कर एक गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है। मुख्य समस्याएं और जमीनी हकीकत है दो राज्यों का मुख्य संपर्क मार्ग: यह हाईवे झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच व्यापार और आवागमन का सबसे प्रमुख रास्ता है। भारी वाहनों के लगातार दबाव के कारण गोदरमाना के पास सड़क के किनारे की मिट्टी पूरी तरह कट गई है। सड़क और गड्ढे के बीच का 'डेथ गैप'– डामर की पक्की सड़क और कच्ची जमीन के बीच का अंतर इतना गहरा है कि अगर कोई तेज रफ्तार वाहन हल्का सा भी किनारे कटता है, तो उसका पलटना लगभग तय है। भारी वाहनों के लिए खतरा: जब दो ट्रक या बसें एक-दूसरे को क्रॉस करती हैं, तो जगह कम होने की वजह से एक वाहन को नीचे उतारना पड़ता है। गोदरमाना का यह हिस्सा ऐसे समय में किसी 'किलर स्पॉट' से कम नहीं है। रात के वक्त मौत का जाल:– स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता। विशेषकर दोपहिया वाहन चालक और छोटे कार सवार अक्सर यहाँ अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं कई बार बड़ी घटना घट चुकी है कई लोगों की मौत हो चुकी है ग्रामीणों और राहगीरों के नाम रोशन कुमार,अभी कुमार,संतोष राजवाड़ा,मुकेश कोरवा, संतोषी देवी, और भी नाम है।                                 प्रशासन और NHAI से तीखे सवाल ग्रामीणों, और गाड़ी चालकों ने पूछना चाहती है। :– लाखों की आबादी इस रास्ते का उपयोग करती है, लेकिन विभाग की चुप्पी समझ से परे है। क्या नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) किसी और बड़ी जनहानि या भीषण दुर्घटना का इंतजार कर रही है? गोदरमाना के ग्रामीण और राहगीर अब आक्रोश में हैं और जल्द से जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।​"हम हर रोज यहाँ से डरते हुए गुजरते हैं। अगर कोई अनियंत्रित ट्रक यहाँ फंसा, तो वह पास से गुजर रहे लोगों को भी अपनी चपेट में ले लेगा। विभाग को तुरंत नींद से जागना चाहिए।"

      फोटो :– NH 343 सड़क का किनारा (Shoulder) बुरी तरह धंस कर एक गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है।

Post a Comment

0 Comments