बड़ा असर: गोदरमाना के सर्वोदय उच्च विद्यालय के खेल मैदान से हटा बाहरी लोगों का जमावड़ा। 'नेशन आई न्यूज़' की खबर के बाद मैदान को प्रशासन के द्वारा खाली कराया गया। अब छात्र सुरक्षित वातावरण में खेल सकेंगे।
गोदरमाना (गढ़वा): 'नेशन आई न्यूज़' की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। सर्वोदय उच्च विद्यालय के खेल के मैदान पर बाहरी लोगों के जमावड़े और कब्जे को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद प्रशासन और स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई।
मैदान से हटे बाहरी लोग
ताजा अपडेट के अनुसार, खबर का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। स्कूल के जिस खेल मैदान पर बाहरी लोगों का जमावड़ा लगा रहता था, वह अब पूरी तरह खाली हो गया है। वहां मौजूद लोग अपना सामान समेटकर जा चुके हैं। मैदान खाली होने से अब छात्र एक बार फिर बिना किसी बाधा के खेलकूद और अपनी शारीरिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।
अभिभावकों ने ली राहत की सांस
स्कूल के मैदान में बाहरी तत्वों की मौजूदगी से अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मैदान खाली होना एक अच्छी शुरुआत है और अब स्कूल के शैक्षणिक कमरों की स्थिति पर भी नजर रखी जानी चाहिए।
फोटो :- खेल का मैदान से हटा बाहरी लोगों का जमावड़ा गोदरमाना

0 Comments