Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया रंका।

मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया रंका।

गढ़वा – गढ़वा जिला में आज दिनांक-17.01.2026 को श्री अमन कुमार(भाoपुoसेo), पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की अध्यक्षता में बायो डायवर्सिटी पार्क, रंका में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा चोरी की घटना की रोकथाम हेतु विशेषकर आभूषण दुकानों के इर्द-गिर्द नियमित रूप से  पेट्रोलिंग के माध्यम से विशेष निगरानी रखने, स्थानीय व्यवसायियों के साथ थाना क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर ऑडिट मीटिंग करने, घटित घटना में उपलब्ध साक्ष्यों का फिंगर प्रिंट लेने ताकि कांड अनुसंधान में सुलभता हो, तार चोरी की घटना विशेष रूप से गढ़वा एवं मेराल थाना के द्वारा जल्द उद्भेदन करने, आगामी नगर निगम चुनाव हेतु समयबद्ध तैयारी करने, पॉक्सो से संबंधित लंबित मामलों का विधिवत् एवं समयबद्ध निवारण करने, HIT AND RUN मामले में मुआवजा प्रस्ताव स-समय भेजने, सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना/ओपी प्रभारी को दिया गया साथ ही पुराने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, नियमित अंतराल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने, थाना क्षेत्र में नियमित अंतराल पर रोड सेफ्टी, SC/ST कांडों में मुआवजा हेतु संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने, सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटना में कमी लाने हेतु विशेष उपाय करने, नफ़ीस में कैदियों की फिंगर प्रिंट का प्रविष्टि कराने, विगत माह में दर्ज कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने, DGsP & IGsP conference पोर्टल में थानावार प्रविष्टि करने, एस0सी0/एस0टी0 एवं पॉक्सो एक्ट के कांडों के अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने, नक्सल कांड का त्वरित निष्पादन करने, पेट्रोलिंग पार्टी पर QR कोड के माध्यम से निगरानी रखने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट स-समय प्राप्त करने, पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन, वारंट/कुर्की निष्पादन, ड्रंक ड्राइविंग, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर पुलिस पोर्टल, JOFS, पीजी पोर्टल, एन0डी0पी0एस0, CCA, IT एक्ट से संबंधित मामले इत्यादि में तीव्रता लाने, अनुसंधानकर्ता को E-साक्ष्य पर कांडों की एंट्री करने इत्यादि से संबंधित सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी को निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी के बाद सामूहिक पिकनिक भोज का आयोजन किया गया। नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या-184/2025 के उद्भेदन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले 1. श्री नीरज कुमार(अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा) 2. श्री सत्येंद्र नारायण सिंह(अनु0पु0पदा0 श्री बंशीधर नगर) 3. श्री चिरंजीव मंडल(प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा) 4. श्री अनिमेष शांतिकारी(थाना प्रभारी, डंडई) 5. श्री उपेन्द्र कुमार(थाना प्रभारी, नगर ऊंटारी) 6. श्री अमित प्रशांत(पु0अ0नि0 नगर ऊंटारी थाना) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


    मासिक अपराध गोष्ठी उपस्थित अधिकारी – फोटो





Post a Comment

0 Comments