Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सैलदाग में 4 एकड़ पोस्ता की खेती नष्ट, माफियाओं में हड़कंप।

मनिका पुलिस की बड़ी कार्रवाई सैलदाग में 4 एकड़ पोस्ता की खेती नष्ट।


​झारखंड (लातेहार) – लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में अवैध  पोस्ता की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरी तीव्रता के साथ जारी है। गुरुवार को थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस बल ने डोंकी पंचायत के सैलदाग गांव में छापेमारी कर लगभग 4 एकड़ में लगी अफीम (पोस्ता) की फसल को पूरी तरह विनष्ट कर दिया।

थाना प्रभारी को मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जनवरी महीने में पुलिस का यह तीसरा बड़ा प्रहार है। इससे पूर्व 3 जनवरी को सैलदाग में 2 एकड़ और 9 जनवरी को पसांगण में 1.5 एकड़ खेती नष्ट की गई थी। अब तक कुल 7.5 एकड़ अवैध फसल जमींदोज की जा चुकी है।  

4 एकड़ में लगी अफीम (पोस्ता) की फसल को नष्ट करते –फोटो

​थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस निरंतर कार्रवाई से अफीम तस्करों और बिचौलियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अवैध धंधे से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments