भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत पासवान को मिला सामाजिक सरोकार अवार्ड।
लातेहार– लातेहार जय झारखण्ड अभियान ( फोरम फॉर गुड गवर्नेंस ) का नागरिक मंच के द्वारा सूचना का अधिकार (आरटीआई) में राज्य स्तरीय बेहतर कार्य करने को लेकर लातेहार जिले के चंदनडीह निवासी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत पासवान को सामाजिक सरोकार अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड रविवार 18 जनवरी को राज्य की राजधानी रांची के हरमु रोड स्थित कार्निवाल डीबडीह में मंच द्वारा आयोजित भरी सभा में पद्मश्री मधु मंसूरी के द्वारा श्री पासवान को गुलदस्ता, प्रशस्ति- पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। श्री पासवान को सामाजिक सरोकार अवार्ड मिलने से पारस यादव, राजन तिवारी , मिथलेश पासवान, पप्पू यादव सहित दर्जनों लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए तहेदिलो से इन्हें बधाई दिया है।

0 Comments