Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

श्रम कानून के विरोध में विपक्षी दलों का प्रदर्शन: NH-39 पर 45 मिनट तक आवागमन रहा बाधित !

श्रम कानून के विरोध में विपक्षी दलों का प्रदर्शन: NH-39 पर 45 मिनट तक आवागमन रहा बाधित !


​रमना (गढ़वा) - गढ़वा जिला के रमना प्रखण्ड में  केंद्र सरकार की कथित श्रमिक विरोधी नीतियों और चार नई श्रम संहिताओं (Labor Codes) के विरोध में गुरुवार को विपक्षी दलों और ट्रेड यूनियनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रमना  प्रखंड मुख्यालय के भगत सिंह चौक पर कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।​प्रमुख मांगें और विरोध के कारण:-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा​चार श्रम संहिताओं की वापसी: नई संहिताओं को मजदूर विरोधी और पूंजीपतियों के हित में बताया। ​निजीकरण पर रोक: सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को रोजगार के अवसरों के लिए खतरा बताया। मनरेगा में बदलाव: वक्ताओं का आरोप है कि मनरेगा में किए गए बदलावों से पंचायतों की शक्ति कम होगी और योजनाएं केंद्र द्वारा थोपी जाएंगी।​सड़क जाम और पुलिस की कार्रवाई:​प्रदर्शन के कारण गढ़वा-बंशीधर नगर NH-39 मुख्य मार्ग करीब 45 मिनट तक बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए रमना थाना के ASI अवधेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।​इन नेताओं ने किया संबोधित: ​सभा को संबोधित करने वाले मुख्य नेताओं में शामिल थे रामेश्वर प्रसाद अकेला (जिला सचिव, भाकपा).​अभय कुमार पांडेय (प्रदेश महासचिव, राजद) ​जयप्रकाश गुप्ता (जिला सचिव, CPIM)​ईश्वरी चौधरी (जिला संगठक, कांग्रेस सेवादल) इस मौके पर विनोद ठाकुर, रोहित पांडेय, नौरंगी पाल और मुन्ना राम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो - विरोघ करते विपक्षी दल 









Post a Comment

0 Comments