व्यावसायिक संघ के सदस्यों के साथ बड़गड़ थाना परिसर में सुरक्षा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
गढ़वा – गढ़वा जिला के बड़गड़ थाना परिसर में थाना प्रभारी बड़गड़(पु0अ0नि0 श्री दीपक कुमार मौर्य) की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के स्थानीय व्यावसायिक संघ के सदस्यों के साथ सुरक्षा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान थाना प्रभारी, बड़गड़ के द्वारा व्यवसायियों को सुरक्षा को और पुख्ता करने के मद्देनजर सभी को अविलंब CCTV कैमरा लगाने एवं इसे पावर सोर्स से जोड़ने, DVR कहीं सुरक्षित जगह पर रखने, सायरन इंस्टॉल करवाने, भारी मात्रा में राशि के आवागमन के दौरान उसे GPS के द्वारा निगरानी रखने संबंधी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देशित किया गया। इस बात को लेकर व्यावसायिक संघ के उपस्थित सदस्यों के द्वारा सहमति जताई गई और सुरक्षा को लेकर हर सहयोग करने की बात कही गई है।
फोटो – बैठक करते थाना प्रभारी एवं व्यावसायिक संघ।

0 Comments