ट्रेक्टर से गाँजा तस्करी मामले में एंड टू एंड कार्यवाही के तहत पूर्व में गिरफ्तार 05 आरोपी के अतिरिक्त 02 अन्य आरोपियों को सासाराम से गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।
मामले में संलिप्त अब तक कुल 07 आरोपियो को किया जा चुका है गिरफ्तार।
बलरामपुर – बलरामपुर थाना विवरण दिनांक 26/08/2025 के रात्रि को ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध रूप से ट्रेक्टर ट्रॉली के नीचे चेंबर में गांजा लेकर बिहार सासाराम जा रहे ट्रेक्टर चालक आरोपी अनुज कुमार को बलरामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत दलधोवा घाट में दुर्घटना ग्रस्त हो जाने पर आरोपी के कब्जे से 125 कि.ग्रा. गांजा बरामद कर जप्त किया गया था। घटना में आरोपी अनुज कुमार निवासी आदमापुर थाना सासाराम जिला रोहतास को दिनांक 02/09/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। प्रकरण में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के द्वारा “इंड टू इंड” कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाने के पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के मार्गदर्शन में थाना बलरामपुर से उप निरीक्षक के. पी. सिंह के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित कर फरार आरोपियों की पतातालाश हेतु सासाराम बिहार रवाना किया गया था। विशेष अनुसंधान दल के द्वारा साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के गहन विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण का पहचान करते हुए आरोपी ज्ञानचंद पासवान पिता यमुना पासवान उम्र 21 वर्ष साकिन अदमापुर थाना मुफससील जिला रोहतास को सासाराम से पकड़कर दिनांक 18/10/2025 को विधिवत गिरफ्तार जेल भेजा गया है। प्रकरण के अग्रिम विवेचनाक्रम में दिनांक 12/01/2026 को घटना के मुख्य आरोपी रंजन श्रीवास्तव पिता अजय श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी तिलकापुर सासाराम बिहार एवं अन्य सह आरोपी धीरज कुमार सिंह पिता स्व. सरजू सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी तुर्की बाजार सासाराम बिहार तथा विनय पासवान पिता स्व. श्यामलाल पासवान उम्र 36 वर्ष निवासी मोहदी गंज सासाराम बिहार को सासाराम से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रकरण की अग्रिम विवेचना पर सासाराम के स्थानीय क्षेत्र में गांजा खपाने वाले आरोपी गजेंद्र कुमार सिंह पिता भैरो सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कपसिया थाना कोचस जिला रोहतास बिहार एवं उड़ीसा में गांजा खरीदने में मुख्य आरोपी के साथ पैसा लगाकर परिवहन करवाने में सहयोग करने वाले आरोपी डब्लू कुमार प्रजापति पिता रामआश्रय प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तिलकापुर थाना करगहर जिला रोहतास बिहार को सासाराम से अभिरक्षा में लेकर थाना बलरामपुर लाया गया जहाँ से आवश्यक विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर आज दिनांक 20/01/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल की जा रही है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भापेंद्र साहू थाना प्रभारी बलरामपुर, उप निरीक्षक के.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, आरक्षक सूरज मरावी, आरक्षक एवं आरक्षक हरिशंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण।
01. गजेंद्र कुमार सिंह पिता भैरो सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कपसिया थाना कोचस जिला रोहतास बिहार
02. डब्लू कुमार प्रजापति पिता रामआश्रय प्रसाद उम्र 25वर्ष निवासी ग्राम तिलकापुर थाना करगहर जिला रोहतास बिहार।

0 Comments