Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बरवैया में बिरसा मुंडा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज।

बरवैया में बिरसा मुंडा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज।


लातेहार (मनिका) – लातेहार जिला के मनिका स्थानीय बिरसा मुंडा हाई स्कूल (बरवैया+जान्हो) के खेल मैदान में सोमवार को 'बिरसा मुंडा क्रिकेट टूर्नामेंट-2026' का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान खेल के प्रति उत्साह तब और बढ़ गया जब कांग्रेस के राज्य कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर ने बल्लेबाजी की और बीस सूत्री अध्यक्ष  विश्वनाथ पासवान ने गेंदबाजी कर औपचारिक रूप से मैच की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, विश्वनाथ पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता मथुरा प्रसाद यादव और जिला कांग्रेस युवा महासचिव मिथलेश पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्हें आयोजन समिति द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है और ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खुरा बनाम खामडीह के बीच खेला गया। खुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 11.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 78 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खामडीह की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 11.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 79 रन बना लिए और 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में अंपायर आनंद कुमार और मिंटू सिंह ने अपनी अहम भूमिका निभाई। खामडीह की जीत के असली नायक अरविंद सिंह रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी से 6 विकेट चटकाए और बल्लेबाजी में 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। समिति के अध्यक्ष अमन पासवान और सचिव अंकित साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 20,000 रुपये नकद और शील्ड प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मौके पर कोषाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी सहित आयोजन समिति के सदस्य और भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments