उदेश सिंह तोमर प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित।
छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन लोक तांत्रिक तरीके आमचुनाव के माध्यम से संपन्न किया गया, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष घन श्याम गायकवाड़ ने 20 दिसंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जिसमें 27-28 दिसंबर को प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, 29 दिसंबर प्रत्याशियों के लिए अपना नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई जिसमें नाम वापसी के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु उदेश सिंह तोमर, प्रदीप तिवारी और जय प्रकाश नेटी उम्मीदवार रहे। उपाध्यक्ष पद हेतु पल्लव झा, शशांक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद हेतु आशीष साहू, ईश्वर साहू, अनिल कौशिक और सचिव पद हेतु विनय कुमार टंडन, कोमल सिंह, रामेश्वर शरण साहू उमीदवार रहे , इन उम्मीदवारों के लिए प्रदेश भर के छात्रावास अधीक्षकों ने 10 जनवरी को अपने जिला मुख्यालय में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के 2- 2 सदस्यों के पर्यवेक्षण में मतदान किया, जिसमें सीलबंद मतदान पेटी को रायपुर स्थित दुधाधारी भवन में लाया गया और 11 जनवरी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सदस्य संत लाल साहू और रामेश्वर कुमार पटेल के पर्यवेक्षण में मतगणना कराई गई , जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर उदेश सिंह तोमर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप तिवारी को 196 मतों से हराया, इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर पल्लव झा, प्रदेश सचिव पद विनय कुमार टंडन और कोषाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार साहू विजयी हुए, सभी विजयी प्रत्याशियों को पर्यवेक्षकों ने निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। विजयी प्रत्याशियों ने अधीक्षकों के कल्याण हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।

0 Comments