Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गाड़ी रुकवाकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

 थाना सनावल में अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 256,351(2),115(2), 324(5) 126(2), 75, 304(2), 3,5 BNS के तहत की गयी कार्यवाही |

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र के मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी/पीड़िता के द्वारा थाना सनावल में उपस्थित होकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.12.2025 के करीब 6 से 7 बजे के बीच  पीड़िता के साथ रंजू सिंह, सुभम सिंह, सुरज सिंह, रोशनी सिंह, श्यामदेव सिंह, गौरीशंकर सिंह व ड्राईवर के साथ ये सभी लोग ग्राम त्रिशुली में सत्यनारायण सिंह के यहा छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान ग्राम मदरू टोला के पास कृष्णा यादव, रवि यादव, पवन यादव, दिनेश यादव, एक ही मोटर सायकल में आकर रास्ता रोकने का प्रयास किये, जब ड्राइवर ने गाड़ी नही रोका तब आरोपीगण पिछा करते हुए कुछ दूर आने के बाद गाड़ी रोकवाकर ड्राईवर के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे,  मना करने पर यह लोग को जान से मारने की धमकी देकर पास में आकर रंजू सिंह के गले में पहने सोने के चैन को खिच लिये एवं लड़की पीड़िता के साथ छेड़खानी करने लगे तब प्रार्थी गौरीशंकर ने नीरज सिंह को फोन लगाकर उक्त घटना के बारे में बताया फिर गाड़ी क्रमांक JH01EJ 8492 लेकर नीरज व उज्जवल घटना स्थल जा रहे थे जिन्हें रास्ते में रोकर इनके साथ भी मारपीट गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर कार में तोड़ फोड़ किये तथा कार के चाबी निकाल लिये इस घटना के बारे में मोबाईल फोन से पंकज को सूचना मिलने के बाद अशोक सिंह, सूर्यप्रताप सिंह घटना स्थल पर गये आरोपियों द्वारा उन लोग के साथ भी गाली गलौज एवं लाठी डंडा एवं पंच से मारपीट किया गया है।  


प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सनावल में अपराध क्रमांक 81/2025 धारा 256,351(2),115(2), 324(5) 126(2), 75, 304(2), 3,5 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षन कर गवाहो का कथन लिया गया है। कथन के आधार पर आरोपीगण कृष्णा यादव पिता दयाशंकर यादव, निवाशी त्रिशूली, रवि यादव पिता जयलाल यादव निवासी ग्राम त्रिशूली, दिनेश यादव पिता अशर्फी यादव, निवासी डूमरपान, सभी थाना सनावल, जिला बलरामपुर रामानुजगंज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त 01 बांस का डण्डा पेश किया गया है चैन के संबंध में बताया कि झुमा झपटी के दौरान कई गिर गया है रात में अधेरा होने के कारण पता नही चला कहाँ गिरा है। आरोपियो के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबुत पाये जाने से आरोपियों को आज दिनांक 24.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज, सउनि कपिल साय, प्र0आर0 61 राजेश तिकी, आरक्षक 766 अमरित सोनवानी, आर0 257 प्रमेलाल कुजूर के सक्रिय रहे ।



आरोपीगण का नाम: 

1. कृष्णा यादव पिता दयाशंकर यादव, निवाशी त्रिशूली, थाना सनावल, जिला बलरामपुर रामानुजगंज 
2. रवि यादव पिता जयलाल यादव निवासी ग्राम त्रिशूली, थाना सनावल, जिला बलरामपुर रामानुजगंज 
      3. दिनेश यादव पिता अशर्फी यादव, निवासी डूमरपान, सभी थाना सनावल, जिला बलरामपुर रामानुजगंज

Post a Comment

0 Comments